फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई

Sun, 25 Oct 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 13 वर्ष से अधूरे मोटर नगर बस अड्डे के निर्माण पर गौरव सैनिक पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स सोसाइटी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ताड़ियाल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में अध्यक्ष गजराज सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार में आज तक व्यवस्थित बस अड्डा न होना शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। बस अड्डा न होने से नजीबाबाद चौक, मोटर नगर रोड और एसबीआई के सामने रोजाना जाम लगता है। जीप-टैक्सी चालकों के लिए स्थायी स्टैंड नहीं हैं। बसें नालों के किनारे खड़ी होती हैं और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चौहान, सचिव बलवान सिंह रावत, संरक्षक सोहन सिंह गुसाईं, कमल सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, विजय ध्यानी, अनूप ध्यानी, देवेंद्र डंगवाल, कमलेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र सिंह और विजेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें