फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अधिक किराया वसूलने की शिकायत, एआरटीओ ने की जांच

Sun, 25 Oct 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर उमरैला पहुंचे एआरटीओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम उमरैला में वाहन चालकों की ओर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर एआरटीओ अमित कुमार ने जांच की। उन्होंने ग्रामीणों और वाहन चालकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। उन्होंने उमरैला से दुगड्डा और कोटद्वार तक के किराये के संबंध में जानकारी ली। कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गत रविवार को जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के उमरैला भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में जीएमओयू और राज्य परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। वाहन चालक छात्र-छात्राओं से भी अधिक किराया वसूलते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को डीएम के निर्देश पर एआरटीओ अमित कुमार उमरैला पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उमरैला से दुगड्डा तक 20 रुपये और उमरैला से कोटद्वार तक 70 रुपये किराया वसूला जाता है। एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय जनता और छात्र-छात्राओं से मिली जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें