फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पंचायत व्यवस्था और निर्वाचन प्रणाली के बारे में बताया

Thu, 24 Apr 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। ब्लॉक मुख्यालय बीरोंखाल के सभागार में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर गोष्ठी हुई, जिसमें पंचायती राज में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था, निर्वाचन प्रणाली आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीडीओ जयपाल सिंह पयाल ने जनप्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन, पंचायतीराज में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था, इसके कामकाज के तरीकों व निर्वाचन प्रणाली के विषय में जानकारी दी। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख एवं प्रशासक राजेश कंडारी ने कार्यक्रम में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा।
प्रशासक राजेश कंडारी ने बताया कि ब्लॉक के 9 हाईस्कूल व 12 इंटर कालेजों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के सभी 21 पद रिक्त हैंं। एलटी के 50 व प्रवक्ता के 111 पदों के सापेक्ष मात्र 22 प्रवक्ता कार्यरत हैं। इस मौके पर कानूनगो विनोद रावत, सिविल सोयम स्यूंसी के रेंजर प्रमेंद्र रावत, श्रद्धानंद बौड़ाई, दीपक ढौंडियाल, विजयपाल चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें