फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच एक करोड़ से सुधरेगी सड़क

Thu, 17 Apr 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला-दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे के सात किमी हिस्से का होगा मरम्मतीकरण
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे नौ में दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच खस्ताहाल सड़क की स्थिति सुधारने की कवायद लोनिवि दुगड्डा ने शुरू कर दी है। शासन ने सड़क के सात किमी हिस्से की मरम्मतीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे में दुगड्डा से ढौंटियाल के बीच करीब 22.5 किमी सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। दुगड्डा से दो किमी आगे कुगड्डा तक सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मार्ग से रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के साथ ही नॉर्थ कार्बेट क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूपड़ाव, कांडा, मैदावन, लोहाचौड़ तक पर्यटक आवाजाही करते हैं। सड़क खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों के साथ ही पर्यटकों को मार्ग से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर दुगड्डा और ढौंटियाल के मध्य सात किमी सड़क की मरम्मत के लिए शासन से एक करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। वर्तमान में नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
- कपिल चौहान, अपर सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें