कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के आह्वान पर पूर्व सैनिकों और क्षेत्र की महिलाओं ने लावारिस गोवंश और अन्य पशुओं व ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या का निराकरण न होने पर रोष जताते हुए इसके विरोध में तहसील में धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को पूर्व सैनिक और क्षेत्र की महिलाएं तहसील पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर में लावारिस गोवंश और अन्य पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जहां एक ओर सड़कों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा होने से यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, वहीं लोग चोटिल हो रहे हैं। लावारिस पशु काश्तकारों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के अभाव में नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।
इस मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, उम्मेद सिंह चौधरी, अनुसूया प्रसाद कंडवाल, हरीश चंद्र खुगशाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, नीलम रावत, पूनम राणा, विमलेश नेगी, प्रीति सिंह, सुरेश रावत, सीपी धूलिया व जेपी खर्कवाल आदि शामिल रहे।
-फोटो