कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की सदस्यता बढ़ाने, संगठन में अनुशासन बनाए रखने और पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संयोजक मेहरबान सिंह चौहान ने समिति का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति को और अधिक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ठाकुर सिंह, भरत सिंह नेगी, रतन सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, नंदन सिंह, संचालन महासचिव मदन सिंह नेगी ने किया।