फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने आयोजित की बैठक

Sun, 22 Mar 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में समिति के स्थापना दिवस मनाने समिति के आय-व्यय और प्रबंधन सहित अनेक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में घरेलू गैस सिलिंडर समान रूप से वितरण करने, पूर्व सैनिकों को नगर निगम में गृह कर से छूट देने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र लिखने पर सहमति बनी। बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध के विरोध में विशाल रैली निकालने का निर्णय भी लिया गया। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवेंद्र सिंह रावत, राजेश सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, अनसूया प्रसाद सेमवाल, मदन सिंह नेगआदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें