फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 1965, 1971 और ऑपरेशनों में शामिल रहे पूर्व सैनिक और वीर माताएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र लैंसडौन की ओर से कोटद्वार में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए गौरव सेनानी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया गया कि पहाड़ के केंद्रों पर भी मोबाइल सीएचडी कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा दी जाएगी। जिससे उन्हें कोटद्वार के चक्कर न काटने पड़े।



कोटद्वार स्थित गबर सिंह कैंप में शुक्रवार सुबह गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र लैंसडौन के कमांडेंट एवं ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी विशिष्ट सेवा मेडल की उपस्थिति में गौरव सेनानी रैली आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न सेना और सिविल प्रशासन की ओर से कई स्टॉल लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। साथ ही 1965, 1971 और अन्य ऑपरेशन के समय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों कैप्टन बालकराम बलोदी (रि.), केसर सिंह बिष्ट (रि.), विजयपाल सिंह रावत (रि.), सुरेंद्र सिंह (रि.), कैप्टन आनंद सिंह (रि.) सहित कई गौरव सेनानियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि ईसीएचएस और मोबाइल कैंटीन की सेवाओं को पहाड़ पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कोटद्वार कैंटीन की व्यवस्थाओं को भी सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समयबद्ध तरीके से समस्याओं के निराकरण की बात कही। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपनी ऊर्जा समाज के उत्थान में लगाने की भी अपील की। इसके साथ ही सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रैली आयोजन में गढ़वाल राइफल्स, कुमाऊं रेजीमेंट एवं सेना चिकित्सा कोर के अभिलेख कार्यालय, लैंसडौन के सेना भर्ती कार्यालय व स्टेशन मुख्यालय, भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना कार्यालय के अलावा वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल हॉस्टल देहरादून, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून, सिविल प्रशासन के राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन व डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र और बैंक आदि के स्टॉल लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें