फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कौड़िया से सिद्धबली मंदिर तक हटाया अतिक्रमण

Tue, 09 Jun 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच ने पूर्व में दे दिए थे नोटिस, 36 अस्थायी कब्जे किए गए ध्वस्त
विज्ञापन

दुगड्डा नगर में चिह्नित 12 अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे जल्द
कोटद्वार। हाईकोर्ट, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने पौड़ी नेशनल हाईवे पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कौड़िया चेकपोस्ट से सिद्धबली मंदिर तक चिह्नित 36 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कई अवैध कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कई जगह सामान भी जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि दुगड्डा नगर में चिह्नित 12 अतिक्रमण पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के सहायक अभियंता खुशवंत शर्मा और प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सिद्धबली मंदिर के निकट तिलवाढांग चौकी क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बुद्धा पार्क, बेस अस्पताल के समीप, झंडाचौक, नजीबाबाद मार्ग और कौड़िया तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे बने खोखों, बांस और पन्नी से निर्मित झोपड़ियों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई साइन बोर्ड और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के जेई आशीष कुमार सैनी ने बताया कि पूर्व में चिह्नित सभी 36 अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने दुगड्डा नगर क्षेत्र में 12 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। उन्हें भी जल्द ही हटाया जाएगा। अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक अतर सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक आशीष केमनी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें