फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाया अतिक्रमण, काटे चालान

Fri, 17 Jun 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर  पसरे अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर जमे रेहड़ी, ठेली और फड़ वालों को हटाया। चेताया कि नए ट्रैफिक प्लान के तहत गोखले मार्ग पर यातायात संचालित हो रहा है। रेहड़ी, ठेली और फड़ लगाने से यातायात में बाधा पहुंच रही है। इस दौरान करीब दर्जनभर लोगों के चालान काटकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम नायब तहसीलदार  एसएस नेगी के नेतृत्व में सड़क किनारे बनी नाली के बाहर रेहड़ी और फड़ लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान जैसे ही टीम गोखले मार्ग पर पहुंची रेहड़ी व फल व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपना सामान लेकर गलियों में भागने लगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन की टीम को कई व्यापारियों से उलझना भी पड़ा। कई ठेलीवालों ने पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शहर में नए ट्रैफिक प्लान के तहत व्यवस्थाएं बनाई गई है। उसमें खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें