फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से चिह्नित नजूल भूमि, एनएच के फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने का कार्य रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। व्यापारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाते रहे। उधर, सुप्रीम कोर्ट की ओर से अतिक्रमण हटाने के मामले में आठ जनवरी तक यथा स्थिति बरकरार रखने और हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने का मौका देने क बाद अब शहर के व्यापारी नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। 21 दिसंबर सोमवार को हाईकोर्ट में व्यापारियों की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

व्यापारी संजय मित्तल ने बताया कि नगर निगम सड़कों पर एनाउंसमेंट और बार-बार जेसीबी घुमाकर व्यापारियों में अतिक्रमण हटाने को लेकर दहशत पैदा कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अधिकारी शांत हैं। बताया कि व्यापारी पहले से ही हाईकोर्ट जाने की तैयारी किए हुए थे, लेकिन नगर आयुक्त ने उनको भ्रमित किया। जिसके कारण उन्होंने कोर्ट की कार्रवाई स्थगित कर दी थी। बताया कि सोमवार 21 दिसंबर को हाईकोर्ट में व्यापारियों की अतिक्रमण के मामले में सुनवाई होनी है, इसके बाद कोर्ट जो भी फैसला देगा व्यापारी उसका सम्मान करेंगे।
उधर, सुबह से ही व्यापारी नजीबाबाद चौक से मालवीय उद्यान तक नगर निगम की ओर से चिह्नित अतिक्रमण को हटाने में जुटे रहे। सड़क पर गिर रहे भवन के मलबे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना को देखते हुए तहसील चौक, झंडाचौक और नजीबाबाद रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें