डीएम को भेजा ज्ञापन, कर्मचारियों को पोस्टिंग प्लेस पर ही रहने के निर्देश देने की उठाई मांग
लैंसडौन। व्यापार मंडल लैंसडौन ने सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को पोस्टिंग प्लेस पर ही रहने के निर्देश देने की डीएम से मांग की।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि लैंसडौन के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी 40 से 42 किमी दूरी की यात्रा कर आते हैं। कर्मचारियों ने अपने-अपने आवंटित आवास पर अन्य को किराये पर रखा हुआ है।
इससे लैंसडौन के व्यापार को क्षति पहुंच रही है और सरकारी कामकाज भी प्रभावित होता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, संरक्षक सलीम रहमान व गंभीर सिंह रावत ने कहा कि स्टेशन लीव नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी अपने कार्यालय से आठ किमी की दूरी पर रहता है या सप्ताह के अंत में अपने घर जाता है तो उसे स्टेशन से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। व्यापारियों ने कर्मचारियों को नगर में ही रहकर ड्यूटी करने के निर्देश देने की मांग की है।