काशीपुर बुआखाल हाईवे पर शीघ्र ही डामरीकरण होगा। इसका शुभारंभ 7 अक्तूबर को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत करेंगे। लंबे समय से यह मार्ग डामर उखड़ने और गड्ढे होने से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। नैनीडांडा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने विधायक दिलीप रावत के हवाले से बताया कि गढ़वाल सांसद क्षेत्र भ्रमण कर कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि गड्ढे भरने के लिए पहले पैच वर्क कराया जाएगा। इसके बाद 14 करोड़ की लागत से शंकरपुर से धुमाकोट तक 30 किमी डामरीकरण का कार्य शुरू होगा।