फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Thu, 24 Sep 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रथुवाढाब में बृहस्पतिवार को गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की पहल पर पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। अध्यक्षता रिखणीखाल ब्लॉक के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र सिंह रावत ने की।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के 15 पूर्व सैनिक, छह पूर्व सैनिक विधवाएं और दो वीर नारियों समेत कुल 23 लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बुद्धि वल्लभ ध्यानी (से.नि.) और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन शिव प्रसाद सती ने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण पर जोर दिया।
बैठक में सैन्य दस्तावेज, ईसीएचएस, पीपीओ, पेंशन और सीएसडी से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान सेवानिवृत्त कैप्टन सोहनलाल भारद्वाज, राजेश सिंह नेगी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रतिनिधि शिव सिंह रावत, सुनील सिंह रावत, भारत सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें