फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नवाचारी शिक्षा और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने पर जोर

Tue, 02 Dec 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला कार्यकारिणी का दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार को इंटर कॉलेज मोटाढाक में शुरू हो गया। पहले दिन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा में सुधार के लिए नवाचारी शिक्षा व विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी ने शिक्षकों से नवाचारी शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया।
मुख्य प्रशिक्षक डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी व राकेश नेगी ने नई शिक्षा नीति, सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, नवाचारी व बुनियादी शिक्षा पर चर्चा की। पूर्व जिला मंत्री मनमोहन चौहान ने शिक्षक संगठन की भूमिका व प्रयोजन के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र रावत ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को होने वाले जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसमें जनपद के 15 ब्लॉकों के करीब 1,800 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन बिष्ट, प्रधानाचार्य डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडल मंत्री हेमंत पैन्यूली, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, जिला संरक्षक जयदीप रावत, वरदान बुड़ाकोटी, भवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें