कोटद्वार। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में एमिनेंट एक्सपर्ट टॉक एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता मुकेश प्रसाद बहुगुणा रहे। अतिथियों एवं प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सही दिशा में कार्य करना आवश्यक है। प्रदीप रावत ने विद्यार्थियों से अच्छे चरित्र का निर्माण, अच्छे मूल्यों के विकास का आह्वान किया। प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, रंगोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। धर्मेंद्र रावत की होल्यार टीम ने होली के पारंपरिक गीतों से समां बांधा। पीटीए संरक्षक जगदीश प्रसाद बेबनी, एसएमसी अध्यक्ष सुषमा रावत एवं पीटीए अध्यक्ष शुभा देवी उपस्थित रहीं। संवाद