फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों ने लोगों के पीछे लगाई दौड़

विज्ञापन
सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों द्वारा चट की गई फसल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सनेेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों की धमक थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को एक बार फिर हाथियों के झुंड ने रामपुर मेें जमकर उत्पात मचाया व सात किसानों की गेहूं की फसल रौंद डाली। हाथी को भगाने गए लोगों के पीछे दौड़ लगाई। लोगों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को करीब 11 बजे रामपुर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब छह हाथियों का झुंड रामपुर निवासी अतुल कोटनाला के घर के आंगन में धमक गए। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे। तभी घर के बाहर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर सब दंग रह गए। उन्होंने बाहर की लाइट खोलकर खिड़की से झांका तो आंगन में छह विशालकाय हाथियों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने छत पर चढ़कर हो हल्ला किया, जिससे हाथी घर के नजदीक उनके खेत में चले गए और गेहूं की फसल चट कर दी। वहां से भगाने पर हाथी मोहन सिंह रावत, चंडी प्रसाद घिल्डियाल, हरीश सिंह नेगी, सतीश नेगी, सुदर्शन प्रसाद कोटनाला, श्रीधर प्रसाद घिल्डियाल के खेत में घुस कर फसल नष्ट कर दी। लोगों ने खेत के पास जाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया तो हाथियों ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। लोगों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। उसके बाद घरों के छत से हो हल्ला कर बामुश्किल हाथियों को जंगल में खदेड़ा।
रामपुर क्षेत्र में हाथियों के धमक की जानकारी है। लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेेत्र में वन कर्मियों की गश्त तेज कर दी गई है। बीबी शर्मा, रेंज अधिकारी कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें