लैंसडौन तहसील केे अंतर्गत दो गांव में दिल्ली से आई दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में उनके सीधे संपर्क में आए 17 ग्रामीणों को आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी ग्रामीणों के कारोना सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पुंकेश पांडे बताया कि 20 जून को लैंसडौन तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में दो महिलाएं दिल्ली से अपने ग्रामों में लौटी थी। सात जुलाई को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दोनों महिलाओं को कोटद्वार अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है। दोनों महिलाओं के सीधे संपर्क में आने वाले 17 ग्रामीणों को आइसोलेट कर उनका कोरोना सैंपल लिया गया है।
संवाद