फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बरस्वार गांव में हाथियों ने आम के बगीचे किए तबाह

Mon, 20 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की लगाई गुहार
विज्ञापन

केटीआर से सटे होने के कारण गांव में पहुंच रहे हाथी
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम बरस्वार में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार सुबह एक हाथी गांव के जमरानी तोक में पहुंच गया और ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र सिंह के घर के समीप स्थित बगीचे में घुसकर आम के कई फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भय है। लोग खेतों व बगीचों में जाने से हिचक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। इससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचने के साथ ही जनहानि की आशंका भी बनी हुई है। ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान महेंद्र असवाल, शोभा रावत और अंकित रावत ने लैंसडौन वन प्रभाग के रेंज अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में नियमित गश्त बढ़ाने और हाथियों से ग्रामीणों व उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लैंसडौन रेंज अधिकारी राकेश शाह ने बताया कि बरस्वार गांव कार्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) से सटा हुआ है। इससे हाथी अक्सर जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें