फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपानी में हाथी ने मचाया उत्पात, वन चौकी में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वन सीमा से सटे लालपानी क्षेत्र में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और वन विभाग की चौकी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। वन कर्मियों ने पटाखे छोड़कर किसी तरह हाथी को चौकी परिसर से खदेड़ा। हाथी ने वन रक्षक की बाइक भी पटककर तोड़ डाली।
विज्ञापन

कोटद्वार भाबर में वन सीमा से सटे गांवों में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात सनेह के लालपानी क्षेत्र में हाथियों ने आबादी से लेकर वन विभाग की चौकी तक जमकर उत्पात मचाया। डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि हाथी ने लालपानी के वन रक्षक अरुण भट्ट की बाइक भी तोड़ डाली। वन चौकी परिसर में रखा सामान भी तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दिन ढलते ही सिद्धबली से सनेह मार्ग और कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर हाथी धमक रहे हैं। क्षेत्र में शाम को घूमना भी खतरे से खाली नहीं है। लोगों को सतर्कता के साथ आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें