फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह नदी के किनारे फंसा हाथी

विज्ञापन
कोटद्वार में खोह नदी के उफान में फंसा हाथी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भीषण बारिश के कारण खोह नदी के उफान में एक हाथी नदी के किनारे फंस गया। करीब दो घंटे के बाद पानी कम होने पर वह जंगल की ओर गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह खोह नदी में सामान्य पानी था। करीब साढ़े दस बजे हाईवे से सटे सिद्धबली मोड़ के पास जंगल से निकलकर एक हाथी पानी पीने के लिए खोह नदी में आया। हाथी ने पानी पिया और नदी के किनारे उगी घास को खाने लग गया। इसी दौरान अचानक खोह नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी का उफान तेज होने पर हाथी नदी किनारे ही फंस गया। इस दौरान हाईवे पर हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोटद्वार रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि सिद्धबली के पास हाथी कोरिडोर है, यहां पर हाथी अक्सर पानी पीने के लिए आते हैं। उन्होंने लोगों से हाथी से दूूरी बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें