फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: साझासैंण व नाथूपुर गांव में पहुंचा हाथी, बागवानी को पहुंचाया नुकसान

Thu, 30 Oct 2025 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक मुख्यालय दुगड्डा से सटे साझासैंण व नाथूपुर में हाथी की चहलकदमी बनी है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। साथ ही जानमाल के नुकसान का अंदेशा भी बना हुआ है। वन विभाग की ओर से हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में खदेड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले दो दिनों से हाथी दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम साझासैंण व नाथूपुर में आ रहा है। हाथी शाम ढलते ही गांव में पहुंचकर आम, अमरूद, केला व चारा पत्ती के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण गांव से दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग के रास्ते मुख्य बाजार दुगड्डा तक पैदल आवाजाही करते हैं। हाथी की धमक के कारण अकेले आवाजाही करने में जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वनकर्मियों को प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर वन्यजीवों को मानव बस्ती से दूर जंगल में खदेड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार रात को वन कर्मियों ने साझासैंण गांव में पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें