फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आमसौड़ में हाथियों का उत्पात, बागवानी की तहस नहस

Sat, 20 Jun 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से गांव में लगातार पहुंच रहे हाथी के झुंड, ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ गांव में इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की बागवानी और चारापत्ती के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने और फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
आमसौड़ निवासी समाज सेवी इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि पिछले एक माह से हाथियों का झुंड लगातार गांव के आसपास सक्रिय है। दिन में हाथी नदी और जंगल की ओर चले जाते हैं जबकि शाम ढलते ही गांव में पहुंचकर उत्पात मचाने लगते हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों ने उनके अलावा उमेश, बलवंत सिंह, रमेश, बबी, दीना और प्रेम सिंह समेत कई ग्रामीणों की आम, नींबू, आंवला और लीची की बागवानी को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही केले के पेड़ों को भी तोड़ डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में 15 से 16 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथी लगातार चारा-पत्ती के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग जंगल में चारा-पत्ती लेने जाने से भी बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक माह से हाथियों के आतंक से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 में हुए नुकसान का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। ग्रामीणों ने वन विभाग से वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने, हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने और बचाव के लिए पटाखे उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें