फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार को तोड़कर रामपुर में धमक रहा हाथी

Sat, 13 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
elephent - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र के रामपुर गांव में हाथी की धमक से दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने दो वर्ष पूर्व हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए कुछ स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाई थी, लेकिन, आधी अधूरी बनी सुरक्षा दीवार हाथियों को नहीं रोक पा रही है। 
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 में वन विभाग ने रामपुर गांव में 11.500 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया था, लेकिन बीच के कुछ हिस्से और अंत के कुछ हिस्से पर बजट के अभाव में दीवार का कार्य नहीं हो पाया। स्थिति यह है कि वन विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार को भी हाथी ने तोड़ दिया है और वह आए दिन गांव में धमक जा रहा है।

परेशानी : ग्रामीणों की जुबानी
रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत, कोमल सिंह रावत, सुदर्शन प्रसाद कोटनाला, कमला देवी ने वन विभाग पर ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि शाम ढलते ही गांव में धमक रहे हाथी के कारण जान-माल का खतरा बना हुआ है। गांव में अब तो हमारे मेहमान भी आने में कतराने लगे हैं। वन विभाग की सुरक्षा दीवार माकन से कम ऊंची और गुणवत्ता की कमी के चलते हाथी दीवार तो तोड़कर गांव में घुस कर ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। विभाग को कई बार बचे हुए क्षेत्र में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की जा गई है, लेकिन इस पर कार्य नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


कहते हैं अधिकारी
रामपुर में बचे हुए क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट आते ही हाथी सुरक्षा दीवार पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। हाथी द्वारा सुरक्षा दीवार तोड़ने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर समाधान किया जाएगा। - एसपी कंडवाल, रेंज अधिकारी  लैंसडौन वन प्रभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें