फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जर्जर पोल दे रहे हादसों को न्योता

Fri, 12 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज मार्ग पर तीन विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़े हैं, जो तेज आंधी में कभी भी धराशायी हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो लोग इनकी चपेट में आ सकते हैं।  
विज्ञापन


 स्थानीय निवासी सुनीता देवी, अर्चना रावत, महेंद्र रावत व महेश कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग और कालेज के विद्यार्थी आवाजाही करते हैं। मार्ग पर अस्पताल, स्कूल और वन विभाग के दफ्तर भी पड़ते हैं। मार्ग पर एक जर्जर पोल तो ठीक स्कूल के गेट के बाहर खड़ा है, जिससे यहां एक निजी स्कूल के बच्चों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


अभिभावक और स्थानीय निवासी कई बार संबंधित विभाग को इन पोलों की जर्जर हालत के बारे में अवगत करवा चुके हैं। इस संबंध में गत फरवरी माह में उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत पोलों को नहीं बदला गया तो आंधी में बड़ा हादसा हो सकता है। ऊर्जा निगम के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि अवर अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पोल बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें