निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को लेकर विभिन्न तहसीलों के एसडीएम और विभागों के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कार्यशाला शुरू हुई। पहले दिन जोनल, सेक्टर, आरओ और एआरओ आदि को चुनाव के दौरान तकनीकी उपकरणों के संचालन करने, चुनाव अधिकारियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों व मतदाताओं के बीच आपसी समन्वय बनाने समेत कई अहम जानकारियां दी गई।
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आईटी विभाग की ओर से चयनित तकनीकी विशेषज्ञों ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत प्रयोग होने वाली विधियों की भी जानकारी दी। कार्यशाला में चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली हर जानकारी तथा तकनीकी उपकरणों के संचालन, रख रखाव और बंद होने के बाद पुन: संचालन करने आदि की विधियां बताई जाएगी। इस मौके पर प्रशिक्षक विजयसेन पांडे, तिलक झा, प्रियंका शर्मा, एसडीएम केएस नेगी, सोहन सिंह सैनी, राकेश तिवारी, दीपक रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि शामिल थे।