फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि निकटवर्ती क्षेत्रों में 143 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही गांव में कई लोगों की एक साथ कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार शिब्बूनगर के बुजुर्ग (75) को के कारण सात मई को बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिस कारण उनका उपचार बेस के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों से प्रशासन अलर्ट
कोटद्वार। दुगड्डा, जयहरीखाल और यमकेश्वर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को दुगड्डा ब्लाक के जयगांव में नौ ग्रामीण, भानकोट में सात और धूरा धनाई में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। जयहरीखाल ब्लाक के देवडाली में छह लोग और पुंडीर गांव में चार लोग, यमकेश्वर ब्लाक के सिरासू गांव में 16 ग्रामीण और मंगथा गांव में नौ ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित पाए गए ग्रामीणों को कोरोना किट देकर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ग्रामीणों की निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आए 19 लोगों के सैंपल लिए
लैंसडौन। छावनी नगर में कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 19 लोगों के छावनी चिकित्सालय में आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। छावनी चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी संदीपन हलदार ने यह जानकारी दी। वहीं लोगों ने आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आए 26 लोगों के छावनी चिकित्सालय में 8 मई को आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है। रिपोर्ट में देरी से इन परिवारों को पुलिस ने क्वारंटीन/आइसोलेट किया हुआ है। डा. संदीप हलदार ने बताया कि 8 मई को लिए गए आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संवाद
दुगड्डा ब्लाक के गांवों में 27 लोग पॉजिटिव
दुगड्डा/सतपुली। दुगड्डा ब्लाक विभिन्न गांवों में अभी तक 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों के साथ ही बाह्य क्षेत्र से आने वालों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। ब्लाक के कोविड नोडल अधिकारी और बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज ने बताया कि धूरा धनाई में 9, जयगांव में 10, चरेख में 1, भानकोट में 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जयगांव के 2 संक्रमितों की हालत नाजुक होने पर उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य सभी को होम आइसोलेट किया है। बाह्य क्षेत्र से आने वालों को स्कूल व पंचायत घरों में क्वारंटीन किया गया है। उधर, जयहरीखाल ब्लाक के पुंडेरगांव में भी 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें