कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन मेयर के लिए 8 और सभासद के 126 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन तहसील परिसर में सोमवार से गहमागहमी शुरू हो गई है।
निकाय चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने निकाय क्षेत्रों में पड़ने वाली सभी बैंकों की शाखाओं को अवकाश के दिन भी खोलने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन मेयर के लिए 8 व पार्षद के लिए 126 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। मेयर पद के लिए अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। निगम के सभी 40 वार्डों के लिए नामांकन पत्र बिके हैं।