फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उल्लास से मनाया ईद-उल-फितर

Sat, 21 Mar 2026 11:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। ईद-उल-फितर का त्योहार अदब, एहतराम और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुसलमानों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। दुगड्डा, सतपुली और लैंसडौन में भी धूमधाम से ईद मनाई गई। ईद पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में ईदगाह पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुसलमानों से रमजान महीने में की गई इबादत के बदले अल्लाह से हर इंसान की झोली में खैर-ओ-बरकत के साथ मुल्क और कौम की सलामती की दुआ करने की अपील की। ईदगाह पर करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान एएसपी मनोज कुमार ठाकुर एवं सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

वहीं, सतपुली में मुस्लिम समुदार के करीब 150 लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लैंसडौन स्थित जामा मस्जिद में इमाम मौलाना इरफान ने नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने एकदूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। दुगड्डा में भी धूमधाम से ईद मनाई गई।.
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें