फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार को चारधाम यात्रा से जोड़ने के होंगे प्रयास : हेमंत द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के पहली बार नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार व दुगड्डा में उनका भव्य स्वागत किया। शुक्रवार सुबह कोटद्वार पहुंचने पर बदरी केदार की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कोटद्वार से चारधाम यात्रा को किस तरह जोड़ा जाए, उस पर विचार किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कोटद्वार में बदरी केदार मंदिर समिति की धर्मशाला और कोटद्वार को चारधाम यात्रा मार्ग से जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी को आध्यात्मिक पर्यटन के मार्ग से जोड़कर पलायन की गति को रोका जा सकता है और स्थानीय आर्थिकी को मजबूत बनाया जा सकता है। मेयर शैलेंद्र रावत ने कहा कि हेमंत के बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बनने का लाभ कोटद्वार क्षेत्र को भी मिलेगा।
विज्ञापन


गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल के संस्थापक स्वामी विश्वपाल जयंत आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व नवनियुक्त बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष का श्री सिद्धबली मंदिर समिति, श्री गुरुद्वारा प्रबंध समिति, श्री बालाजी मंदिर समिति, आर्य समाज, श्री रविदास मंदिर समिति समेत विभिन्न मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों ने स्वागत किया। उधर, दुगड्डा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें