फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धन निवेश कराकर लाखों की ठगी करने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने एक कंपनी में धन निवेश करने पर कई गुना लाभ अर्जित करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर हितेश कुमार, निवासी अंबिका नगर नरोड़ा, अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पांच मार्च को ग्रास्टनगंज निवासी नरेशचंद्र जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कौशल्या फाउंडेशन कंपनी के हैज फंड में धन निवेश करने पर कई गुना लाभ अर्जित करने का प्रलोभन देकर उनसे 7.80 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच-पड़ताल में शातिर की पहचान हितेश कुमार, निवासी अंबिका नगर नरोड़ा, अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।



एएसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ ऑपरेशन तुषार बोरा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपी के गुजरात में संभावित ठिकानों पर दबिशें देनी शुरू कीं। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें