भाबर क्षेत्र के अंतर्गत अटल आदर्श विद्यालय बने जीआईसी कण्वघाटी का शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में संचालित होगा। विद्यालय का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि जल्द ही विद्यालय का विस्तार किया जाएगा। साथ ही विद्यालय को अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से एक-एक पौधा रोपित करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के नाम से पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष प्रबंध समिति की अध्यक्ष बीना देवी, दिवाकर परंदियाल, राकेश केष्टवाल, राकेश मोहन ध्यानी, कुलदीप नेगी, अशोक कुमार, मंजू नेगी, चंद्रमोहन और रघुवीर सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।