नगर पालिका और शहीद मेला समिति दुगड्डा की ओर से आयोजित शहीद मेला के दूसरे दिन शहीद दौड़, एकल नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
बुधवार को सुबह शहीद दौड़ का पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में गौरव कुमार ने प्रथम, प्रभु ने द्वितीय और सूरज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग मे माधवी ने पहला, निशा ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में रितिक, आशीष, विशाल, जूनियर बालिका वर्ग मे वर्षा, वाणी और काजल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य अतिथि द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र सिंह राणा शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद मेला कमेटी को 51000 रुपये की नगद धनराशि भेंट की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने भी शहीद मेले में पहुंची। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को उचित न्याय की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस अवसर पर आयोजित ओपन वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मंतशा, सामिया प्रथम, तेजस्वी, अंशिका द्वितीय और अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वर्षा, सोनिया, दिया, साक्षी ने पहला, समृद्धि ने दूसरा और प्रिया, खुशबू और सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कौशिक धूलिया ने पहला, एमजे सेवन ग्रुप ने दूसरा और अनिवेश रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोनिका ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में दिया ने प्रथम, दीप शिखर ने द्वितीय और अकसरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में नवनीत सिंह ने पहला, प्रतिज्ञा ने दूसरा, रोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत, सभासद दीपक ध्यानी, आशा देवी, अनीता गौड़, धर्मेंद्र गोयल, कल्जीखाल की ब्लॉक प्रमुख मीना राणा, संगीता बिष्ट, राधेश्याम अग्रवाल, बृजमोहन उनियाल, मातबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।