ग्रास्टनगंज के मैदान में रामलीला के अंतिम दिन मंचन किया गया। भगवान राम ने बाण से दशानन का वध कर उसका अहंकार तोड़ा। क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मैदान में तीन रामलीला कमेटियों ने रावत के तीन पुतले फूंके।
बुधवार देर शाम कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा ग्राउंड में रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव और श्री बाल रामलीला कमेटी पुराना सिद्धबली मार्ग ने तीन मंचों में रामलीला का मंचन किया। रावण के धराशायी होते ही उसके 45 फीट ऊंचे पुतले को आग के हवाले कर दिया। श्रीओमकारेशवर रामलीला कमेटी कलालघाटी ने 50 फीट ऊंचा पुतले को आग के हवाले किया।
उधर, लैंसडौन के गांधी चौक पर आयोजित 117वीं रामलीला मंचन 10वें दिन रावण वध के बाद 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला चलाया गया।