फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों और घायलों को मिले उचित मुआवजा : डॉ. हरक

सार

उन्होंने घायलों से उनका हाल पूछ और उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार से अस्पताल की सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए वार्ता की बात कही। दूसरी ओर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने सिमड़ी बस दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीरोंखाल ब्लॉक के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनका हाल पूछ और उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। हरक सिंह रावत ने मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

इस दौरान पर एक घायल के परिजन लालढांग निवासी शोभा देवी ने उन्हें अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। कहा कि प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को वार्ड में शिफ्ट तो कर दिया गया है लेकिन घायलों को देखने कोई डॉक्टर नहीं आ रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार से अस्पताल की सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए वार्ता की बात कही। दूसरी ओर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने सिमड़ी बस दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने घटना को अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है जिस कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें