फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा के मोहनी रावत गांव में गुलदार की दहशत

Fri, 07 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनी रावत में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से गुलदार से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार हर दिन उनके मवेशियों को निवाला बना रहा है। वह दिन में भी आबादी के नजदीक धमक रहा है, जिससे दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण गजेंद्र सिंह रावत, सुभाष रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है। आए दिन गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें