फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद के लिए 15 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए सभी नामांकन सही पाए गए। अध्यक्ष पद की रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम लैंसडौन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जांच में सभी के प्रपत्र सही पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोटद्वार तहसील में गहमागहमी बनी रही। नामांकन पत्र जांच में सही पाए जाने की सूचना मिलते ही अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हालांकि अभी उन्हें चुनाव चिह्न आवंटन के लिए 3 जनवरी का इंतजार रहेगा।जिला प्रशासन की ओर से दुगड्डा नगर पालिका के चुनाव के लिए नामांकन की व्यवस्था कोटद्वार तहसील परिसर स्थित जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में की गई है। मंगलवार सुबह से ही दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशी व समर्थक नामांकन पत्रों की जांच के लिए आए हुए थे। जांच के बाद सभी प्रपत्र सही पाए जाने पर वे दुगड्डा लौट गए। कई प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। 2 जनवरी को नाम वापसी की तिथि है, जबकि 3 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन




पद के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अनीता गौड़ ने नामांकन कराया। तीन प्रत्याशी पहले नामांकन करा चुके हैं। अब दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। सभासद पद पर दो प्रत्याशी सुशीला देवी और बीरेंद्र ने सोमवार को नामांकन किया। मंगलवार और बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी।



दुगड्डा नगर पालिका में भाजपा से अनीता गौड़, कांग्रेस से लक्ष्मी देवी, निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान और शांति बिष्ट समेत चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सभासद पद पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड नंबर एक (अनारक्षित) धनीराम बाजार से भगवंत सिंह बिष्ट, रेनू सुंद्रियाल, कृष्ण चंद्र व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका समेत चार प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर दो कमला नेहरू मार्ग (अनु. जाति महिला के लिए आरक्षित) से कमला देवी, महेश्वरी, सुशीला देवी और भाजपा प्रत्याशी आशा मैदान में उतरी हैं। वार्ड नंबर तीन मोती बाजार (महिला आरक्षित) से सुमित्रा देवी, अनुशिका अग्रवाल, पूजा और भाजपा प्रत्याशी अंशू मैदान में हैं। वार्ड नंबर चार सुभाष बाजार (अनारक्षित) से संजय मोहन कंडवाल, वीरेंद्र और भाजपा प्रत्याशी अतुल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें