फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों की सुबह : 2025 में संवरेगी बेस अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के 10 विकासखंडों के साथ ही यूपी के जिला बिजनौर के करीब 85 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले बेस अस्पताल में नए साल में चिकित्सीय सेवाएं और भी बेहतर होंगी। बेस अस्पताल प्रशासन बीईएल के सहयोग से मरीजों को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नई आधुनिक आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षित प्रसव के लिए ऑपरेशन थिएटर की स्थापना की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन


300 बेड वाले बेस अस्पताल के लिए वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा। 100 केएलडी क्षमता के ईटीपी/एसटीपी (अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र) प्लांट की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर आरडब्लूडी को दायित्व सौंपा। वर्षा जल संरक्षण के लिए अस्पताल भवन और परिसर के सभी पाइपों को कनेक्ट कर मुख्य तीन लाख लीटर क्षमता के टैंक से जोड़कर वर्षा जल उपयोग में लाने की योजना अंतिम चरण में है। 100 केवीए क्षमता के सोलर सिस्टम को 24x7 मानक पर चलाकर प्रतिमाह एक से डेढ़ लाख रुपये की बिजली की बचत की जा रही है। वहीं, इस वर्ष 10 चिकित्साधिकारियों के आवास निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है।

.



नए साल से ये हैं उम्मीदें

बेस अस्पताल में अभी तक जनरल ऑपरेशन और प्रसव ऑपरेशन के लिए एक ही ऑपरेशन थिएटर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के सहयोग से वर्ष 2025 में दोनों श्रेणी के ऑपरेशन थिएटर अलग हो जाएंगे। बेस अस्पताल से बीईएल प्रशासन को मशीनों आदि संसाधनों के संबंध में अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराया गया है। वहीं, किसी बड़े अस्पताल के मानकों के अनुरूप बेस अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड विकसित होगा।
विज्ञापन




आगामी वर्ष में बेस अस्पताल की उपलब्धियां और बढ़ाने का लक्ष्य बनाया है। इसे पाने के लिए पूरी क्षमता से काम किया जाएगा। -डॉ. राजीव पाल, सीएमएस, कोटद्वार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें