फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर शराब पीकर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 16 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाबर के झंडीचौड़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला ने अपने रुड़की निवासी पति पर उसकी पांच वर्षीय बेटी को जबरन उसके मायके से उठाकर ले जाने की शिकायत पुलिस से की है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सोनम उर्फ पायल का विवाह 31 दिसंबर 2006 को सरस्वती विहार, रूड़की निवासी युवक सुरेश ठाकुर पुत्र हरनाम ठाकुर के साथ हुई थी।

 शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट कर दहेज लाने की बात कहता था। दहेज देने में असमर्थता जताने पर सोनम का पति उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


परेशान होकर वह एक माह पूर्व झंडीचौड़ उत्तरी गांव में अपने मायके आकर रहने लगी।

सोनम ने कहा कि उसका पति सुरेश झंडीचौड़ उत्तरी में मायके आकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। कहा कि उसकी पांच साल की बेटी मायके में नानी के साथ रहती है और यहीं पर पढ़ती है।
विज्ञापन


नौ जनवरी को उसका पित सुरेश नशे में धुत होकर आया और उसकी पांच वर्षीय बेटी को जबरन उठाकर अपने साथ रूड़की ले गया। महिला ने सीओ कार्यालय में अपनी और बेटी की जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें