एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत धरासू और मरड़ा गांव में कोरोना की रोकथाम के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एनएसएस स्वयंसेवियों ने संयुक्त अभियान चलाकर 166 परिवारों को आइबर मेक्टीन दवा बांटी।
ग्राम पंचायत धरासू में आशा कार्यकर्ता मंजू नेगी और आंगनबाड़ी प्रभारी अंजू रमोला, पुष्पा देवी, सहायिका उर्मिला देवी के साथ इंटर कालेज सुरखेत के एनएसएस स्वयंसेवी प्रफुल्ल राणा व मोहित सिंह ने लोगों को दवा दी। वहीं मरड़ा गांव में आशा कार्यकर्ता सुलेखा देवी, आंगनबाड़ी प्रभारी सुनीता देवी, सहायिका सुमित्रा देवी और एनएसएस स्वयंसेवी सचिन व सोहन ने लोगों दवा बांटी। एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में एनएसएस स्वयंसेवी भी प्रशासन का निरंतर सहयोग कर रहे हैं।