फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामूहिक विवाह समारोह में दो कन्याओं का हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। बालाजी मंदिर सेवक समिति की ओर से कालाबड़ स्थित बालाजी मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दो कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और समिति के पदाधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन


रविवार को समिति की ओर से कौड़िया निवासी सुनैना संग दुधारखाल निवासी सूरज सिंह और मानपुर निवासी निर्मला संग रीठाखाल निवासी नीरज सिंह का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समिति ने अभी तक लगभग 48 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कर उनके जीवन को सफल बनाया है। यह एक अच्छी पहल है। जिससे दो परिवारों का मिलन होता है। उन्होंने समिति की इस पहल के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, अध्यक्ष पवन जैन, सचिव कुंज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता और सेवकराम मानूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें