फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टरों से पटी दीवारें, प्रशासन मौन

Sun, 28 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में बैनर पोस्टर लगाने की होड़ लगी हुई है। आलम यह है कि शहर के सभी बड़े-बड़े होर्डिंग छात्रों के बैनरों से पटे हुुए हैं।
विज्ञापन


लिंगदोह समिति के नियमों के अनुसार छात्र संघ चुनाव में एक प्रत्याशी प्रचार में पांच हजार से अधिक खर्चा नहीं कर सकता, लेकिन शहर में अटे पड़े बैनर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रशासन भी जान-बूझकर अनजान बना हुआ है।

छात्र संघ चुुनाव आते ही कालेज के नजदीक के आवासीय भवन स्वामियों की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रत्याशी बिना मकान मालिक के इजाजत के उनकी दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर दीवार खराब कर देते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में आलम यह है कि कालेज गेट से लेकर पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों ने जबरन लोगों के घरों-दुकानों की दीवारों पर अपने पोस्टर चिपका रखे हैं। इसके कारण लोगों को बार-बार पोस्टर फाड़ने पड़ रहे हैं। ऐसे में उनके मकान का रंग खराब हो रहा हैै। 

प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय प्रशासन की स्थिति यह है कि कई दिनों से शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हैं। पोस्टरों और बैनरों से दीवारें पाट दी गई हैं, लेकिन इस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। उधर, एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि लोगों के भवनों पर पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भवन स्वामी की शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें