फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 27 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल/कोटद्वार। रिखणीखाल में सामान छोड़कर कोटद्वार लौट रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रिखणीखाल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

रिखणीखाल के थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कोटद्वार का एक ट्रक रिखणीखाल बाजार में सामान छोड़कर लौट रहा था। रिखणीखाल-पाणीसैंण मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने की सूचना पर सबसे पहले सरकारी अस्पताल के कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद ध्यानी (40) पुत्र सच्चिदानंद ध्यानी निवासी किशनपुरी भाबर कोटद्वार के रूप में की गई है। ट्रक चालक वाहन का स्वामी भी था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें