फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक लगा पानी पीना पड़ रहा है

Mon, 27 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नलों से जंक लगा पानी आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग बाल्टियों और अन्य बर्तनों में पानी एकत्र कर रखते हैं लेकिन उसमें सिल्ट जमा हो जाती है। जल संस्थान साफ पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा।  
विज्ञापन


सीधे नल से पानी का इस्तेमाल करने में लोग बच रहे हैं। बाल्टियों एवं अन्य बर्तनों में पानी एकत्र करके उसे पीने और अन्य दैनिक कार्यों में इस्तेमाल में लाया जा रहा है। बाल्टियों  में पानी भरने में थोड़ी देर में ही सिल्ट जमा हो रही है। जल संस्थान लोगों को पीने का साफ पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा है। इधर, जल संस्थान गंदा पानी आने के पीछे नानघाट पेयजल योजना से जुड़े पाइपों में जंक लगना कारण बता रहा है।

पीला पानी आ रहा है
पौड़ी गांव निवासी विपुल चंदोला ने बताया कि पानी का रंग पीला आ रहा है। बाल्टी में भरने पर थोड़ी देर में गाद बैठ रही है। पानी सीधे पीने लायक नहीं आ रहा है। डिप्टी धारा निवासी अमृता रावत ने बताया कि सीधे नल पर सब्जी नहीं धो सकते हैं।
विज्ञापन


तिमली गांव निवासी जगदंबा ने बताया कि उनके यहां भी पानी गंदा आ रहा है। पहले नानघाट का पानी बंद होने के कारण तीन दिन में पानी आ रहा था अब पीला आ रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी ने बताया कि नानघाट पेयजल योजना से पानी में आयरन की मात्रा अधिक आ रही है। जल संस्थान की लैब में जांच कराई है। पानी पीने में स्वास्थ्य के हानिकारक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें