फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डॉ. ममता को यंग वुमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड

Mon, 01 Dec 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ममता आर्य को उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) द्वारा यंग वुमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया है। डॉ. ममता आर्य को यह पुरस्कार डेवलेपमेंट ऑफ इनोवेटिव सॉल्यूशंस श्रेणी के अन्तर्गत दिया गया। उनका शोध कार्य गंगा नदी में हैवी मैटल प्रदूषण की जांच एवं बैक्टीरिया द्वारा इसके निवारण पर आधारित है। हैवी मैटल प्रदूषण का जलीय जंतुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जिसके घातक परिणाम सामने आते हैं। इस प्रकार के प्रदूषण का मुख्य कारण औद्योगिक कारखानों से निकलने वाला अपशिष्ट जल है जो हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने उनके कार्य को औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। यह उपलब्धि गंगा संरक्षण के प्रयासों को भी नई दिशा देगी। जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें