फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डॉ. कपरवाण बने संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष

Wed, 14 Oct 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संविधान में संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 15 सदस्यीय संविधान संशोधन समिति का गठन किया है। डॉ. शक्तिशैल कपरवाण को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बुधवार को समिति के गठन और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


समिति में गीता बिष्ट, रविंद्र वशिष्ठ, सलीम अहमद, दिनेश भट्ट, देवेंद्र चमोली, राकेश बिंजोला, दिनेश नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, राकेश चौहान, देव चंद्र उत्तराखंडी, अनिल थपलियाल, शिव सिंह रावत और महेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, शैक्षिक और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। डॉ. कपरवाण के अनुसार समिति संविधान के आधुनिक स्वरूप, संगठनात्मक व्यवस्था, पारदर्शिता और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधनों पर विचार करेगी। सदस्यों से संविधान की प्रति का अध्ययन कर अपने सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें