कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि नंदपुर निवासी निशा रावत ने अपने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी नवंबर 2019 में शादी हुई थी। तब से ससुराल पक्ष कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रहा है। विवाहिता ने कहा कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। सीओ कोटद्वार के समक्ष परिजनों के साथ इस मामले की काउंसलिंग भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इसके कारण शुक्रवार को नेहा के पति सुमित, ससुर प्रमोद रावत, सास सुनीता रावत और देवर सचिन रावत के खिलाफ दहेेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।