फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अनुसार इस मामले में पहले कई बार दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन मामला नहीं निपट सका।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि 26 मई, 2021 को बालासौड़ निवासी खुशबू मौर्य की ओर से पुलिस को मामले में तहरीर मिली थी। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 4 मई, 2021 को शुभम कुमार पुत्र सतीश कुमार के साथ हुई थी। तहरीर में कहा गया कि मायके पक्ष की ओर से अपने पूरे सामर्थ्य के हिसाब दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू हो गया। पुलिस ने इस मामले में कई बार दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति शुभम कुमार और सास लोकेश देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें