फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में फंसा गुलदार

Thu, 30 Jun 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात एक गुलदार कुत्ते का पीछा करता हुआ घर में घुस गया। कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में गुलदार कमरे में कैद हो गया। गनीमत यह रहा है कि गर्मी की वजह से अंदर सो रहा एक युवक घटना से कुछ देर पहले ही दूसरे कमरे में चला गया था। भवन स्वामी के दरवाजा खोलने पर गुलदार भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को पेट्रोल पंप के समीप रह रहे शिक्षक रघुनाथ सिंह का पालतु कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी मां मुनि देवी कमरे से बाहर आई। स्टोर रूम से कुत्ते की आवाज सुनाई देने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, बुरी तरह से लहूलुहान कुत्ता तेजी से बाहर की ओर भाग गया। जैसे ही वह कुछ समझ पाती, तभी कमरे के अंदर से एक गुलदार निकला। गुलदार कुछ देर रघुनाथ और उनकी पत्नी के सामने खड़ा रहा और जंगल की ओर भाग गया।  गुुलदार को सामने देखकर सबके होश उड़ गए।

रघुनाथ ने बताया कि स्टोर रूम में उनका छोटा भाई गौरव सोया था। गर्मी के कारण वह दूसरे कमरे में चला गया था। कुत्ता घर के आंगन में खुला था। जिसके चलते गुलदार उसको मारने के लिए घर में घुस गया। जब कुत्ता बचने के लिए कमरे में घुसा तो गुलदार भी अंदर घुस गया। इसी दौरान स्टोर रूम का गेट बंद हो गया। इससे दोनों अंदर फंस गए। इधर, वन दारोगा तुलसीदास ने बताया कि पेट्रोल पंप की ओर 2 वन रक्षकों को गश्त पर लगाया गया है। उन्होंने लोगों से रात के वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें