फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुनियादी सुविधाओं को जल्द करें दुरुस्त’

Thu, 30 Jun 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोट के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं सदस्यों ने जोरदार ढंग से उठाईं। मूलभूत सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराने के लिए अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत कोट सुनील लिंगवाल ने की। पानी, बिजली, लोनिवि, स्वजल और बाल विकास विभाग की ओर से आ रही समस्याओं के साथ बीपीएल कार्डों को बनाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने जिला पंचायत में ब्लाक से भेजे गए प्रस्ताव शामिल नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। स्वजल की ओर से प्रस्तावित योजनाओं में खामी पर अफसरों को फटकार लगाई। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख फते सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख संपत्ति देवी, खंड विकास अधिकारी कोट डीपी रतूड़ी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेंद्र नाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा और जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें